गिरफ्तार SHO के सपोर्ट में आए सीनियर पुलिस अधिकारी……

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी लेडी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में नया मोड़ आ गया। सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए एसएचओ अभिजीत मंडल के सपोर्ट में पुलिस महकमा आ गया।कोलकाता पुलिस के एक सीनियर ऑफिसर ने अभिजीत मंडल की सराहना की और कहा कि उन्होंने पारदर्शी तरीके से मामले की प्रारंभिक जांच की थी।कोलकाता पुलिस के एडिशनल कमिश्नर वी सोलोमन नेसाकुमार ने एक सीनियर अधिकारी के साथ अभिजीत मंडल के परिवार से भेंट की और उन्हें हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिया। इसे लेकर नेसाकुमार ने कहा कि उन्होंने अभिजीत मंडल की पत्नी से बात की और उन्हें बताया कि पुलिस विभाग उनके परिवार के साथ खड़ा है।
