महाराष्ट्र के धुले एक वैन और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत जबकि 4 अन्य घायल

महाराष्ट्र के धुले जिले में रविवार को एक वैन और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 अन्य घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुबह शिंदखेड़ा तालुका के दासवेल फाटा में हुआ। उन्होंने बताया कि एक वैन के एक कार से टकरा जाने से तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में चार लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]