पति और बेटे के साथ लंदन शिफ्ट होंगी Sonam Kapoor, एक्ट्रेस के ससुर ने खरीदा आलीशान घर

सोनम कपूर फिलहाल फिल्मों से दूर अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस कर रही हैं। उन्होंने 8 मई 2018 को बांद्रा में अपनी नानी के घर बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी और 20 अगस्त 2022 को उनके बेटे वायु का जन्म हुआ।
ससुर ने कितने करोड़ का घर गिफ्ट किया?
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट्स के मुताबिक आनंद के पिता हरीश आहूजा ने अपने बेटे और बहू के लिए लंदन के नॉटिंग हिल इलाके में करीब 21 मिलियन पाउंड का घर खरीदा है। माना जा रहा है कि यह इस साल यूके में सबसे बड़ी रिहायशी डील है। भारतीय रुपयों के हिसाब से इस घर की कीमत करीब 231.47 करोड़ रुपये है। इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि सोनम कपूर का यह नया आठ मंजिला घर उनके ससुर ने जुलाई में खरीदा था, जहां अब एक्ट्रेस अपने पति आनंद आहूजा और वायु के साथ जल्द ही शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रही हैं। एक्ट्रेस इसके एक हिस्से में शिफ्ट होंगी, जबकि दूसरे हिस्से को फ्लैट बनाने की भी योजना है।
20 हजार वर्ग फीट में फैली है प्रॉपर्टी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम के ससुर ने उन्हें लंदन में जो नया घर गिफ्ट किया है, वह 20 हजार वर्ग फीट से भी ज्यादा में फैला हुआ है। आपको बता दें कि सोनम कपूर अक्सर अपने लंदन वाले घर की तस्वीरें शेयर करती रहती थीं, उनका घर उसी इलाके में है, जहां उनके ससुर हरीश आहूजा ने नया घर खरीदा है। आपको बता दें कि सोनम के ससुर हरीश आहूजा एक बड़े बिजनेसमैन हैं। उनका और बेटे आनंद आहूजा का बिजनेस भारत के साथ-साथ लंदन में भी फैला हुआ है।
