गाजा युद्ध से चरमराई इजराइल की अर्थव्यवस्था……

गाजा पट्टी में पिछले 11 महीनों से चल रही लड़ाई कहीं इजराइल की अर्थव्यवस्था को ही तबाह ना कर दे। ये आशंका उस रिपोर्ट से काफी प्रबल हो गई है, जब डेटा से पता चलता है, कि आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) के सबसे धनी देशों में इजराइल की अर्थव्यवस्था सबसे तेज़ मंदी का सामना कर रही है।7 अक्टूबर को हमास के नेतृत्व वाले हमलों के बाद के हफ्तों में इजराइल जीडीपी में 4.1% की भारी गिरावट दर्ज की गई है और आशंका है, इस साल के अंत तक देश में आर्थिक मंदी जारी रहेगी। पहली दो तिमाहियों में इजराइल की जीडीपी में 1.1% और 1.4% की अतिरिक्त गिरावट आई है।
