श्रद्धालुओं की कार ट्रक में घुसी, चार लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर घायल

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, एक कार ट्रक में घुस गई और इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। 6 लोग गंभीर घायल हैं सभी को लटेरी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, बताया जा रहा है कि सभी लोग राजस्थान के रहने वाले हैं और छतरपुर में बागेश्वर धाम के दर्शन कर राजस्थान जा रहे थे ,अज्ञात ट्रक से कार की टक्कर हो गई।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]