LoC पर धमाके में पैर गंवाने वाले नगालैंड के होकाटो ने जीता मेडल

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. पैरालंपिक इतिहास का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत अब तक 27 पदक अपने नाम कर चुका है. 27वां मेडल शॉट पुट एफ57 इवेंट में आया.फाइनल मुकाबले में नागालैंड के 40 वर्षीय होकाटो होतोजे सेमा ने अपने चौथे प्रयास में 14.65 मीटर थ्रो किया और अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीसरे स्थान पर रहे. इसके साथ ही उन्होंने मौजूदा पैरालंपिक खेलों में भारत के लिए 27वां पदक पक्का किया.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]