राजकुमार जल्द ही मालिक नाम की फिल्म में नजर आने वाले…..

राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म स्त्री 2 की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। फिल्म में उनकी कॉमिक टाइमिंग की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। आज अभिनेता का 40वां जन्मदिन भी है। इस खास मौके पर उनकी आगामी फिल्म के नाम का एलान भी कर दिया गया है।निर्माताओं ने फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए शनिवार (31 अगस्त) को नई फिल्म के नाम से पर्दा उठा दिया है। अभिनेता जल्द ही मालिक नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसका निर्माण टिप्स फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर कुमार तोरानी ने मालिक का पोस्टर साझा किया है। फिल्म के निर्देशन की कमान पुलकित के हाथों में है। तस्वीर में राजकुमार राव एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में हथियार है और वह गाड़ी पर खड़े नजर आ रहे हैं।
