मनदीप कौर ने शानदार वापसी करते हुए एकल एसएल3 ग्रुप चरण के मुकाबले में जीत दर्ज की……

महिला बैडमिंटन खिलाड़ी मनदीप कौर ने शानदार वापसी करते हुए एकल एसएल3 ग्रुप चरण के मुकाबले में जीत दर्ज की। मनदीप ने ऑस्ट्रेलिया की केलिन को 21-23, 21-10, 21-17 से हराया। मनदीप ने पहला गेम गंवा दिया था, लेकिन उन्होंने अगले दोनों गेम में अच्छी वापसी की और मुकाबला अपने नाम किया।पहला गेम हारने के बाद मनदीप ने वापसी की और केलिन से दूसरा गेम 21-10 से अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों के बीच फिलहाल मैच बराबर का चल रहा है। मनदीप केलिन के खिलाफ पहला गेम 23-21 से हार गई हैं। इस भारतीय पैरा एथलीट ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने वापसी करते हुए गेम अपने नाम किया और बढ़त हासिल कर ली।
महिला पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनदीप कौर का पेरिस पैरालंपिक के महिला एकल एसएल3 वर्ग में केलिन ओरेलि विनोट से मुकाबला शुरू हो चुका है।
