सांसद चिराग पासवान को फिर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और बिहार की हाजीपुर सीट से सांसद चिराग पासवान को फिर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।

रविवार को झारखंड की राजधानी रांची में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक हुई, जिसमें चिराग पासवान को फिर से सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।

लोजपा का फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर चिराग पासवान ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। बैठक में चिराग पासवान को फिर से लोजपा के राष्ट्रीय कार्यकारणी का अध्यक्ष बनाने पर सहमति बनी, जिसे उन्होंने स्वीकर कर लिया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]