“हाथ मत लगाओ” फैन ने किया टच तो हेमा मालिनी भड़की

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद हेमा मालिनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक्ट्रेस काफी भड़कती बुरा बर्ताव करती हुई नजर आ रही हैं.

वीडियो को देख लोग एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं कह रहे हैं कि सेलिब्रिटीज कभी भी जमीन से जुड़ी हुई पर्सनालिटी नहीं होते हैं, ये बस स्क्रीन पर शो ऑफ करते हैं. आखिर क्या है मामला, चलिए जानते हैं…

हेमा मालिनी का बुरा बर्ताव!

दरअसल, हेमा मालिनी भजन के रिलीज इवेंट के लिए इस्कॉन टेंपल पहुंची थीं. इवेंट में अनुप जलोटा नितिन मुकेश समेत कई सेलेब्स शामिल हुए थे. इस दौरान तस्वीरें क्लिक करवाते समय एक महिला फैन एक्ट्रेस के साथ फोटो खिंचवाने आती हैं अपना हाथ अचानक उनके कंधे पर रखने की कोशिश करती हैं. लेकिन तभी एक्ट्रेस चिढ़ जाती हैं असहज महसूस करती हैं महिला का हाथ हटाते हुए कहती हैं- ‘हाथ मत लगाओ’

एक्ट्रेस को किया जा रहा ट्रोल

वहीं, अब हेमा मालिनी के इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं. कई लोगों ने उनके इस रूप की निंदा भी की है.एक यूजर ने कहा- ‘लोग इनको इतनी इज्जत देते हैं ये अपने आपको खुदा समझने लगते हैं.’ दूसरे ने लिखा, ‘इलेक्शन के वक्त इनके घर जाकर वोट्स क्यों मांगते हो?’ वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, ‘हेमा मालिनी का बहुत बुरा बर्ताव है ये.’ वहीं कई लोगों ने एक्ट्रेस का सपोर्ट किया कहा कि- ‘अगर वो कंफर्टेबल नहीं हैं, तो नहीं हैं. ये एटीट्यूड नहीं डीसेंसी स्पेस है.’

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]