डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में आज 20 अगस्त 2024 को आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा, नई दिल्ली के तत्वावधान में वैदिक सप्ताह का शुभारंभ हुआ
डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में आज 20 अगस्त 2024 को आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा, नई दिल्ली के तत्वावधान में वैदिक सप्ताह का शुभारंभ हुआ।
संवाददाता रितेश शर्मा
ब्रेकिंग न्यूज़ सोनभद्र
वैदिक सप्ताह का हर्षोल्लास पूर्वक हुआ शुभारंभl

शक्तिनगर /सोनभद्र :-डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में आज 20 अगस्त 2024 को आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा, नई दिल्ली के तत्वावधान में वैदिक सप्ताह का शुभारंभ हुआl जिसका समापन कार्यक्रम 24 अगस्त को संपन्न होगाlकार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या श्रीमती संध्या पांडे जी के दिशा निर्देशन में कक्षा दसवीं, 11वीं, एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं शिक्षक – शिक्षिकाओं ने आर्य समाजियों के जय घोष एवं प्रभात फेरी से प्रारंभ कियाl प्रभात फेरी डी ए वी प्रवेश द्वार से होकर खड़िया कॉलोनी होते हुए जी एम बांग्ला एवं मंदिर परिसर होते हुए वापस आई lसंपूर्ण वातावरण आर्य समाज के जय घोष से गुंजायमान हो गयाl

दयानंद सरस्वती लाला लाजपत राय, राम प्रसाद बिस्मिल, स्वामी श्रद्धानंद, महात्मा हंसराज, स्वामी विरजानंद, एनडी ग्रोवर की भूमिका निभाते हुए बच्चे सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बनेlतदुपरांत कक्षा दसवीं, 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यज्ञ परिसर में दैनिक हवन एवं भजन कार्यक्रम संपन्न कियाl प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडेय जी के साथ मंजू शुक्ला, संजय पांडे, पीईटी निखिल दत्ता, अल्पना शर्मा तथा संस्कृत, हिंदी के शिक्षक – शिक्षिकाओं ने अपनी सहभागिता निभाई lभजन कार्यक्रम के दौरान संस्कृत शिक्षक संतोष कुमार सोनी जी ने जहां (तुझमें राम मुझ में राम सब में राम समाया) (होता है सारे विश्व का कल्याण यज्ञ से जल्दी प्रसन्न होते हैं भगवान यज्ञ से) भक्ति गीत के माध्यम से पूरे वातावरण को यज्ञ मय बनाया वहीं कक।
