बेलहत्थी में वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत 6 वर्षीय बालक घायल
बेलहत्थी में वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत 6 वर्षीय बालक घायल

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र) हाथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलहत्थी ग्राम पंचायत के खरछनवा टोले के समीप जंगल में गये तीन लोग मंगलवार को आकाशीय बिजली के चपेट में आने से घायल

हो गये।घटना के सम्बंध में हाथीनाला थाना प्रभारी निरीक्षक भैया शिव प्रसाद सिंह ने बताया कि बेलहत्थी ग्राम पंचायत के जंगल में इन्द्रावती पुत्री जयदीप,निर्मला पुत्री जयदीप एवं निर्मला का छह वर्षीय पुत्र जगदीश तीनो लोग जंगल में किसी काम से गये थे।

इंद्रावती एवं निर्मला दोनो सगी बहने है।उसी समय तेज गरज के साथ अचानक बारिस होने लगी,उसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीनो घायल हो गये। ग्रामीणों ने तत्काल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार एवं हाथीनाला थाना को सूचना दिए। सूचना पर पहुंचे हाथीनाला पुलिस ने तीनो घायलो को एम्बुलेंस द्वारा दुद्धी अस्पताल भेजा गया।
