सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार से मांगी रिपोर्ट……

कोलकाता के एमजी कार अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। इस कांड की जांच सीबीआई कर रही है, दुष्कर्म और हत्या के आरोपी संजय रॉय के साइकोलॉजिकल टेस्ट के बाद अब उसका पॉलीग्राफ टेस्ट किया जाएगा।सीबीआई को शक है कि आरोपी कुछ छुपा रहा है और पॉलिग्राफ टेस्ट में वह सच उगल देगा। सुप्रीम कोर्ट ने इस केस पर स्वतः संज्ञान लिया है और कोर्ट ने आज इस मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार और हॉस्पिटल प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई और पूछा कि केस की एफआइआर देर से क्यों दर्ज हुई? हॉस्पिटल प्रशासन आखिर क्या कर रहा था?

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]