मोदी सरकार ने लेटरल एंट्री का फैसला रोक दिया……

मोदी सरकार ने लेटरल एंट्री का फैसला रोक दिया है। 17 अगस्त को UPSC द्वारा निकाले गए विज्ञापन पर रोक लगा दी है। केंद्र सरकार अब लेटरल एंट्री में आरक्षण लाने का विचार कर रही है। लेटरल एंट्री में OBC/SC/ST के लिए आरक्षण लाया जा सकता है।यूपीएसी ने केंद्र सरकार के मंत्रालयों में 45 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। इसमें लेटरल एंट्री के माध्यम से ही सभी पदों को भरा जाना था। लेटरल एंट्री की भर्ती में कोई आरक्षण नहीं होता है। इसको लेकर राजनीतिक बहस छिड़ गई थी।
