सोनभद्र: डाला निजी कंपनी के आवासीय परिसर में कर्मचारी के घर लाखों की चोरी, मचा हड़कंप…
सोनभद्र: डाला निजी कंपनी के आवासीय परिसर में कर्मचारी के घर लाखों की चोरी, मचा हड़कंप…

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र)– स्थानीय निजी कंपनी के आवासीय परिसर में बाहर गए कर्मचारियों के घर को चोरों ने निशाना बनाया ,लाखों पर किया हाथ साफ ।चोरी की घटना से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया ।निजी कंपनी के सुरक्षा पर भी सवालिया निशान उठने लगा है।

निजी कंपनी में कार्यरत पीड़ित रमेश कुमार सिंह पुत्र श्याम नारायण सिंह निवासी हाल पता –हॉस्पिटल के पास सेक्टर बी एस एफ 88 से मोबाइल फोन द्वारा हुई वार्ता के दौरान बताया की मैं 15 अगस्त को अपने घर के दरवाजा को लॉक किसी आवश्यक कार्य से बाहर के लिए निकल हु ।कि इसी दौरान आज सोमवार को करीब 6:30 बजे पड़ोसी ने मोबाइल फोन द्वारा जानकारी दिया कि आपके घर के दरवाजा का लॉक टूटा हुआ है । जिसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दिया गया । पुलिस व पड़ोसियों ने घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का भी लॉक टूटा हुआ था जिसमें 3 मंगल सुत, 2बाली, 1 झुमका ,1चैन ,3 अंगूठी ,4 जोड़ी पायल,1 छागल आदि सोना व चांदी का आभूषण रखा हुआ था जो गायब हो गया है । आभूषणों की कीमत लगभग 6 लाख रुपया पीड़ित द्वारा बताया जा रहा है । पीड़ित को घर पहुंचने पर स्पष्ट हो पाएगा की और क्या-क्या चोरी हुआ है । चोरी की घटना से आवासीय परिसर में रह रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। निजी कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में चर्चा हो रही है । समाचार लिखे जाने तक के दौरान इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक चोपन विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि निजी कंपनी द्वारा सुरक्षा की व्यवस्था स्वयं की जाती है बिना अनुमति के किसी को अनजान व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया जाता है । परिसर के अंदर चोरी होना जांच का विषय है । सीसी टीवी कैमरे की डीबीआर चेक कर घटना की जांच पड़ताल कर कार्यवाही किया जा रहा है ।
इस संबंध में स्थानीय निजी कंपनी के एचओडी एडमिन एंड सिक्योरिटी अधिकारी बन्ने सिंह राठौड़ ने चोरी की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच पड़ताल की कार्यवाही अभी चल रही है ।
