रक्षाबंधन पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई को यादकर भावुक हो उठीं

आज 19 अगस्त को पूरे देश में रक्षाबंधन की धूम है. सारी बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध इस त्योहार को मना रही हैं. वहीं बॉलीवुड की एक ऐसी बहन हैं जिसका भाई आज त्योहार पर उनके साथ नहीं है.आज सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई को यादकर भावुक हो उठीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने भाई का एक पुराना वीडियो शेयर कर उन्हें याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा.
श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील वीडियो शेयर किया, जिसमें सुशांत की पुरानी तस्वीरें हैं. वीडियो में कई फैन फोटोग्राफ्स भी हैं. यह क्लिप सुशांत के एक सोशल मीडिया पोस्ट के साथ खत्म होती है, जिसमें लिखा है: ‘क्या चीज किसी को स्टार और किसी को आदमी बनाती है, मैं कभी नहीं जान पाऊंगा’.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]