अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय संग तलाक के अफवाओ को लेकर तोड़ी चुप्पी

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन का रिश्ता चर्चा का विषय बना हुआ है। कपल को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या बच्चन परिवार से अलग रह रही हैं।

हालांकि, इसमें कितनी सच्चाई है। इस पर खुद अभिषेक बच्चन ने बात की। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें वे ऐश्वर्या राय से तलाक लेने की बात कर रहे थे। लेकिन अब अभिषेक बच्चन ने बताया कि वह वीडियो डीपफेक था और वह अभी भी शादीशुदा हैं। अभिषेक बच्चन के डीपफेक वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना गया कि उन्होंने और ऐश्वर्या राय ने तलाक लेने का फैसला कर लिया है। इसके साथ ही उनकी बेटी आराध्या को लेकर भी बातें हो रही थीं। लेकिन अब अभिषेक बच्चन इस पर भड़क गए। उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की और बताया कि ये सब अफवाहें हैं और वह अभी भी ऐश्वर्या से शादीशुदा हैं।

“अभी भी शादीशुदा हैं”
अभिषेक बच्चन ने हाल ही में बॉलीवुड यूके मीडिया से बातचीत में कहा, “अभी भी शादीशुदा हूं। मेरे पास आप सभी से कहने के लिए कुछ नहीं है। दुख की बात है कि पूरी बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। कोई बात नहीं, हम सेलिब्रिटी हैं, हमें इसे स्वीकार करना ही होगा।” वायरल वीडियो को AI का इस्तेमाल करके बनाया गया था। इस बीच अभिषेक बच्चन पेरिस ओलंपिक 2024 में भी शामिल हुए थे। वहां से उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जब उन्होंने स्टेडियम में नीरज चोपड़ा को गले लगाया था। उनके इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने उनकी खूब तारीफ की थी।

अनंत अंबानी की शादी के बाद

अभिषेक और ऐश्वर्या राय के तलाक की अफवाहें तब उड़ने लगीं, जब ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ बच्चन परिवार से अलग अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में एंट्री करती नजर आईं। तभी से कहा जा रहा था कि कपल के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसके बाद जब अभिषेक बच्चन ने तलाक की एक पोस्ट को लाइक किया तो इन अफवाहों को और हवा मिल गई। लेकिन बाद में उनके लाइक करने की वजह का खुलासा हुआ। हालांकि ऐश्वर्या राय की ओर से इस पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है।

अभिषेक बच्चन ‘किंग’

अभिषेक जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए दी थी। इस फिल्म में शाहरुख और अभिषेक के साथ सुहाना खान भी नजर आएंगी। ओटीटी के बाद अब वह अपने पिता के साथ एक एक्शन फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगी। सुहाना ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत जोया अख्तर निर्देशित फिल्म ‘द आर्चीज’ से की थी, लेकिन उनकी फिल्म को दर्शकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]