शिल्पा शिदें को खतरों के खिलाड़ी सीजन 14शो से बाहर कर दिया गया

मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से।जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।
सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं टीवी की सबसे बड़ी खबर जी हां, बता दें कि खतरों के खिलाड़ी सीजन सीजन 14 में इन दिनों जमकर बवाल चल रहा है। बता दें कि हाल में बहस की वजह से शिल्पा शिदें को शो से बाहर कर दिया गया है। शो में शिल्पा और अभिषेक की जमकर लड़ाई हुई थी। वहीं दूसरी ओर बात बॉलीवुड की करेंगे। बता दें कि फ्रेंडशिप डे के मौके पर सोनाक्षी सिन्हा दोस्तों के साथ चिल करती हुई तस्वीरें शेयर की हैं।
खतरों के खिलाड़ी सीजन सीजन 14 में इन दिनों जमकर सुर्खियों में बना है। क्योंकि शो में आए दिनों हंगामे होते नजर आ रहे हैं। जी हां पहले बहस की वजह से आसिम रियाज को शो से निकाला गया था। वहीं अब बताया जा रहा है कि शिल्पा शिंदे भी शो से बाहर हो गई हैं। शो में शिल्पा और अभिषेक की जमकर लड़ाई हुई थी। दोनों सीनियॉरिटी को लेकर झगड़ते नजर आए थे।
सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा अर्पिता खान के जन्मदिन के मौके पर घूमने निकली हैं। कभी वह दोस्तों के साथ चिल करते हुए तस्वीरें शेयर करती हैं तो कभी वह अपनी और जहीर इकबाल की रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया पर धूम मचा देती हैं।
