तहसील समाधान दिवस पर 42 मामले आए दो मामलों का निस्तारण
तहसील समाधान दिवस पर 42 मामले आए दो मामलों का निस्तारण।

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
दुद्धी/सोनभद्र। तहसील सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस पर विभिन्न समस्याओं से युक्त 42 जन शिकायतें प्रार्थना पत्र आया। जिसमें दो मामले का निस्तारण मौके पर किया गया। कुल मिलाकर दो मामलों का निस्तारण किया गया। सुबह से लेकर पूरे दोपहर तक रुक-रुक कर रिमझिम बरसात होती रहे उसी के बीच आज महीने के पहले शनिवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। आज तहसील तहसील दिवस की अध्यक्षता जिला अधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने किया। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने भी पुलिस से संबंधित समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्या समाधान करने के लिए निर्देश दिए । दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की बारी-बारी से समस्याओं को सुना। लगातार रुक रुक कर बरसात होने के कारण पहले तहसील दिवस पर फरियादों की संख्या काफी कम देखा गया। जिलाधिकारी बद्रीनाथ ने संबंधित अधिकारियों से तहसील समाधान दिवस पर पड़े जन शिकायतें प्रार्थना पत्रों को 1 सप्ताह में गुणवत्ता परक निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि जनसमस्याओं का निस्तारण गंभीरता से संबंधित अधिकारीकरें और समस्याओं का निस्तारण करें। इस में अगर लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी। तहसील समाधान दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डीएफ ओ डीपीआरओ के अलावा जिले के कई अधिकारी , उप जिलाधिकारी सुरेश राय तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादवके अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
