जर्जर सड़क को लेकर सपा के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन
जर्जर सड़क को लेकर सपा के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन।

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
ओबरा / सोनभद्र – तेलगुडवा से खरौंदी बॉर्डर झारखंड को जोड़ने वाली सड़क को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल जिसमें छात्र नेता पूर्व विधायक क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम पंचायत सदस्य बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे होकर जिलाधिकारी कार्यालय सोनभद्र पहुंचकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया जिसमें कहा गया कि 13 वर्ष से यह सड़क गड्ढों में तदबील है कई बार इस सड़क को लेकर अस्थानीय लोगों के द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया गया सांसद विधायक के दरवाजे जाकर गुहार भी लगाई जनता ने जनता के द्वारा बताया गया कि के क्षेत्र में आने और जाने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है परंतु चुने हुए जनप्रतिनिधि इस सड़क को लेकर कभी भी गंभीर नहीं रहे सरकार के सहयोगी अपना दल के सांसद पकौड़ी लाल जी को भी अवगत कराया गया था परंतु इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया सड़क बड़े-बड़े गड्ढे बदल चुकी है जनता त्राहि त्राहि कर रही है अगर गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीज है तो उसे जिला अस्पताल पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इसी को देखते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक वर्तमान में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अविनाश कुशवाहा जी के द्वारा अवगत कराया गया कि यह सड़क जल्द से जल्द नहीं बनी तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क को लेकर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। मांग किया गया कि जल्द से जल्द इस सड़क की दुर्दशा को ठीक किया जाए जिससे जनता जनार्दन को राहत मिल सके इस मौके पर पूर्व छात्र नेता दीपू शर्मा ,विनय गोंड,पारस यादव, चंदन कुमार, अतीश कुमार, चिंता देवी, कन्हैयालाल आदि मौजूद रहे।
