कठुआ जिले में आतंकियों ने सेना के वाहन को निशाना बनाकर हमला किया

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकियों ने सेना के वाहन को निशाना बनाकर हमला किया है.

सेना की जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई है. सूत्रों का कहना है कि यह योजनाबद्ध आतंकवादी हमला था.भारतीय सेना इसका जवाब दे रही है. सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टीमें मौके पर पहुंची हैं. आतंकियों ने ये नापाक हरकत जिले की बिलावर तहसील के मछेड़ी इलाके के बदनोटा गांव में की है.

यह इलाका भारतीय सेना की 9वीं कोर के अंतर्गत आता है. आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की है. दोनों ओर से फायरिंग जारी है. इससे पहले शनिवार को कश्मीर के कुलगाम में हुई दो मुठभेड़ों में छह आतंकवादी मारे गए थे. इस दौरान दो जवान शहीद भी हो गए.

आतंक के खात्मे की लड़ाई अपने अंजाम तक पहुंचेगी

अधिकारियों ने रविवार को बताया था कि मोदरगाम मुठभेड़ में दो आतंकियों के शव बरामद किए गए जबकि चिन्नीगाम से रविवार को चार शव बरामद किए गए. अधिकारी ने बताया कि कुलगाम जिले के दो गांवों में शनिवार को मुठभेड़ शुरू हुई थी. आतंकियों से मुठभेड़ में एक पैरा कमांडो समेत दो जवानों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए.

इन ऑपरेशन के बार में बताते हुए पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन ने कहा कि 6 आतंकवादियों का सफाया, बड़ी उपलब्धि है. ये सफलता इसका संकेत है कि जम्मू-कश्मीर में आतंक के खात्मे की लड़ाई अपने अंजाम तक पहुंचेगी.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]