अहमदाबाद में रविवार सुबह भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में श्रद्धालु उमड़े

अहमदाबाद में रविवार सुबह भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में श्रद्धालु उमड़े। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रथयात्रा से पहले भगवान जगन्नाथ के रथ मार्ग पर प्रतीकात्मक सफाई की।
जगन्नाथ पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शाम 5 बजे निकलेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी रथयात्रा में शामिल होगी।
-मौसी गुंडिचा देवी के मंदिर तक जाने के लिए भगवान जगन्नाथ के साथ उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथ तैयार।
-यात्रा में लगभग 10 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना।
-केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की मंगला आरती, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने की पहिंदविधि। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी अहमदाबाद में जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल हुए।
-रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल।
