सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग हॉरर फिल्म ‘काकुड़ा’ का आज ट्रेलर रिलीज ,जहीर इकबाल ने लुटाया प्यार
सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग हॉरर फिल्म ‘काकुड़ा’ का आज ट्रेलर रिलीज हो गया है.

रितेश देशमुख और सकीब सलीम संग सोनाक्षी की इस अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. एक्टर जहीर इकबाल ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम की स्टोरी पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए पत्नी सोनाक्षी की जमकर तारीफ की है. वह अपनी स्टोरी में लिखते हैं, ‘मेरी बीवी को डराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है. वेल डन काकुड़ा’
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
हॉरर फिल्म ‘काकुड़ा’ के ट्रेलर की शुरुआत गांव रटोडी के सीन से होती है. ये एक ऐसा गांब है जहां हर घर में दो दरवाजे होते हैं, एक बड़ा और एक छोटा. हर घर का छोटा दरवाजा ‘काकुड़ा’ नाम के भूत के लिए होता है. फिल्म की कहानी इस भूत और नए नवेले जोड़े सोनाक्षी और सलीम के इर्द-गिर्द बुनी गई है. ‘काकुड़ा’ में रितेश देशमुख भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे. ये फिल्म 12 जुलाई को जी5 पर रिलीज होगी.
अब अगर जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की बात करें, तो ये कपल 23 जून को शादी के बंधन में बंधा. दोनों ने सादगी भरे फंक्शन में एक-दूसरे को अपना हमसफर बनाया. सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें साझा की थीं जिसपर उनके फैंस ने खूब प्यार लुटाया था.
