राष्ट्रपति मुर्मू का 66वां जन्मदिन आज, PM मोदी समेत देशभर के नेता दे रहे बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर उन्होंने दिल्ली के जगन्नाथ मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई वरिष्ठ नेताओं ने महामहिम राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई दी.

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आज दिल्ली स्थित जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए और प्रार्थना की कि सभी देशवासियों का कल्याण हो और हमारा देश प्रगति के नए प्रतिमान स्थापित करता रहे

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्र के प्रति आपकी अनुकरणीय सेवा और समर्पण भाव से हम सभी को प्रेरणा मिली है.

पीएम मोदी ने का कि राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. हमारे देश के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा और समर्पण भाव से हम सभी को प्रेरणा मिली है. गरीबों एवं वंचितों की सेवा करने की उनकी ललक से हम सभी का मार्गदर्शन होता है. उनकी जिंदगी से करोड़ों लोगों को उम्मीद मिलती है. उनके अथक प्रयासों और दूरदृष्टि के लिए देश हमेशा उनका आभारी रहेगा. उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राष्ट्रपति मुर्मू को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि जनसेवा, राष्ट्रसेवा एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु सतत समर्पित राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! भगवान श्री जगन्नाथ जी से आपके सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना है राष्ट्रपति भवन से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान का दौरा करेंगी. इस दौरान वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी और उसके बाद वह संस्थान परिसर में औपचारिक रूप से एक पौधा लगाएंगी, जो विकास और नवीनीकरण का प्रतीक है. इसके बाद वे प्रोस्थेटिक्स और ऑर्थोटिक्स कार्यशाला का निरीक्षण करेंगी, जिसमें शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन को बेहतर बनाने में पुनर्वास सेवाओं के महत्व पर जोर दिया जाएगा.

बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू का जन्म 1958 में ओडिशा के मयूरभंज के एक गांव में हुआ था. उन्होंने 25 जुलाई 2022 को देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]