पत्रकार गौरव सम्मान से राजेश कुमार तिवारी को किया गया सम्मानित

पत्रकार गौरव सम्मान से राजेश कुमार तिवारी को किया गया सम्मानित।

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र/उत्तर प्रदेश। रेणुकूट भारतीय पत्रकार एसोसिएशन रेणुकूट, सोनभद्र उ०प्र० सातवां स्थापना दिवस एवं पत्रकारिता दिवस समारोह 30 मई 2024, दिन बृहस्पतिवार को बड़े ही हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।
गौरतलब है कि कार्यक्रम में जनपद के कोने-कोने से पत्रकारों एवं वृद्धिजीवियों की गरिमामयी उपस्थिति हुई। जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकार राजेश कुमार तिवारी को प्रमाण पत्र, साल, शील्ड, पुष्प देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि- विजय विनीत- प्रसिद्ध पत्रकार एवं लेखक विशिष्ठ अतिथि गोविन्द पुर आश्रम कि डॉ विभा, विशिष्ठ अतिथि मंजुलेकर पाण्डेय, कार्यक्रम कि अध्यक्षता नईम गाजीपुरी, संचालन लल्लन गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम का स्थान- इंडियन पब्लिक स्कूल, मुर्धवा, रेणुकूट सोनभद्र प्रारम्भ – मुख्य अतिथि का सम्मान, स्वागत, उद्बोधन एवं परिचर्चा किया गया। कार्यक्रम का विषय- नए दौर की पत्रकारिता पर संवाद, सोनभद्र के पत्रकारों के साथ सातवां स्थापना दिवस व पत्रकारिता दिवस समारोह 30 मई 2024, दिन बृहस्पतिवार को मनाया गया। कार्यक्रम के संयोजक अखिलेश कुमार मिश्रा अध्यक्ष विश्वकर्मा नगर, रेणुकूट, जनपद- सोनभद्र 231217 उ०प्र०। कार्यक्रम में सम्मान – पत्र राजेश कुमार तिवारी को भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के सातवां स्थापना दिवस व 30 मई 2024 पत्रकारिता दिवस समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य के लिए आपको पत्रकारिता गौरव सम्मान से संस्था द्वारा पत्रकार राजेश कुमार तिवारी को गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाता है। संस्था ईश्वर से आपके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना करती है।
इस मौके पर विजय विनीत प्रसिद्ध पत्रकार एवं लेखक, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा, उपेंद्र कुमार तिवारी, विवेक पांडेय, मनोज तिवारी, आर पी सिंह, राजन, गजेंद्र गुप्ता, रामाश्रय राय, नईम गाजीपुरी, पीयूष राय, अमिताभ मिश्रा, किशन पाण्डेय, तालिब अंसारी, जी. के. मदान, अजय जौहरी, लल्लन प्रसाद गुप्ता, आनन्द गुप्ता, अवधेश शुक्ला, मस्तराम मिश्रा, राम जी गुप्ता, सत्य प्रकाश मिश्रा, राम कुमार गुप्ता, शिव प्रकाश पाण्डेय, मनोज सिंह राणा, अजय गुप्ता, शेख जल्लालुदीन, कृष्णा उपाध्याय आदि सैकड़ों पत्रकार उपस्थित थे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]