चाह और लगन हो तो कलयुग से सतयुग में बदलना होगा आसान
चाह और लगन हो तो कलयुग से सतयुग में बदलना होगा आसान

एम 0 कुमार संबाददाता
अंतर आत्मा के सवालों का खुद से जवाब ढूंढे तो कर्तव्य बोध बढ़ेगा
ग्रीष्म कालीन शिविर के छात्रों को किया गया सम्मानित
म्योरपुर ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम के प्रांगण में शनिवार को दुद्धी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कर्री के ग्रीष्मकालीन शिविर में शामिल छात्रों को आश्रम की मुखिया शुभा प्रेम ने पुस्तक और अन्य सामग्री देकर समानित किया और भविष्य में अच्छा नागरिक बनने और कर्तव्यों के निर्वहन का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि अंतर आत्मा की आवाज और सवाल को समझे कि हम जिस कार्य के लिए जिमेदारी लिए है वह सही तरीके से कर रहे है और उससे बेहतर और क्या कर सकते है तो सफलता मिलेगी समाज में नाम होगा और लोग प्रेरित होंगे। यह काम विद्यालय के शिक्षक ने ग्रामीणों के साथ मिल कर किया है।कहा कि परिस्थिति सब एक है बस सच्चाई और लगन से उद्देश्य पूरा करे तो कलयुग में भी सतयुग आएगा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डा रमेश कुमार ने बताया कि
ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ पांच दिन पहले किया गया था जिसका शनिवार को समापन कार्यक्रम हुआ। इन पांच दिवसीय शिविर का उद्देश्य बच्चों की पढ़ाई की निरंतरता को बनाए रखना ,उन्हें खेल समेत अन्य गतिविधियों से जोड़ने और आत्मरक्षा के गुर सीखाने के लिए किया गया। जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद एवं उपयोग किया। समर कैम्प के नोडल डॉ कुमार ने बताया कि इसमें भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक विषय, गृह शिल्प आधारित विभिन्न गतिविधियां कराई गई। बच्चों ने शिविर से बहुत सारी जानकारियां प्राप्त की। समापन कार्यक्रम मे प्रखर समाज सेविका शुभा प्रेम के कर कमलों द्वारा बच्चों को उपहार ड्राइंग सेट एवं प्रमाण पत्र दिया गया शुभा प्रेम ने प्राथमिक विद्यालय कर्री के समस्त बच्चों को उत्साहित किया और आगे बढ़ने की प्रेरणात्मक दिशा दी। विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष बेचू सिंह ने विद्यालय के समस्त स्टॉफ को सफल शिविर के संचालन हेतु बधाई दी। प्रधानाध्यापक डॉ रमेश कुमार ने समर कैम्प के सफल संचालन में खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्या, दुद्धी विकास खंड के समस्त ए आर पी के प्रति आभार प्रकट किया। समापन कार्यक्रम के मुख्य शुभा बहन की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही जिसके लिए प्रधानाध्यापक द्वारा विशेष आभार प्रकट किया गया। समापन कार्यक्रम में शामिल रामचंद्र देवनाथ भाई , केवला दुबे,उमेश , चौबे ,रमेश, एश्वी पांडेय जगत ,बनवासी सेवा आश्रम के समस्त सम्मानित सदस्यों, अभिभावकों एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
