पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई शीर्ष कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष

मल्लिकार्जुन खड़़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई शीर्ष कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।
आज सुबह ही मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा दिल्ली स्थित वीर भूमि पहुंचे। यहां राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए पुष्प अर्पित किया। इसके साथ ही सचिन पायलट भी यहां पहुंचे और उन्होंने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके साथ ही कांग्रेस नेता पी चिदंबरम भी वीर भूमि पहुंचे और उन्होंने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। एक के बाद एक कांग्रेस के शीर्ष नेता वीर भूमि पहुंच रहे हैं और राजीव गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं।
