आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान को ड्रग्स केस में फंसाने की हुई साजिश

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान एक स्कैम का शिकार हो गई हैं. सोशल मीडिया पर मिसेज राजदान ने एक अलर्ट जारी करते हुए पोस्ट शेयर किया है. इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए सोनी राजदान ने खुद इस फ्रॉड की जानकारी दी है.

सोशल मीडिया पर जारी किया अलर्ट
सोनी राजदान ने अपने इंस्टा हैंडल पर इस फ्रॉड की जानकारी दी है. उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट साझा किया. एक्ट्रेस ने लिखा, बहुत बड़ा स्कैम हम लोगों के आसपास चल रहा है. किसी ने मुझे फोन किया कहा कि वो दिल्ली कस्टम से बोल रहा है. मुझ पर कोई गैरकानूनी ड्रग्स ऑर्डर करने के आरोप लगाए. उन्होंने खुद को पुलिस से होने की धमकी देकर मेरा आधार कार्ड नंबर मांगा. इसी तरह के स्कैम कॉल्स मेरे जानने वाले कई लोगों के पास आ चुके हैं.

इस तरह के स्कैम कॉल आपको डराते हैं, धमकाते हैं फिर आपसे मोटा पैसा लेने की कोशिश करते हैं. किसी ऐसा न हो इसलिए मैं अगाह करने के लिए पोस्ट साझा कर रही हूं क्योंकि कोई भी इससे डर सकता है. आपके पास इस तरह के स्कैम कॉल आएं तो तुरंत पुलिस में जानकारी दें.

बता दें कि सोनी राजदान बॉलीवुड दीवा आलिया भट्ट की मां. वो महेश भट्ट की दूसरी पत्नी हैं. पहले डायरेक्टर ने किरण भट्ट से शादी रचाई थी. सोनी राजदान की दो बेटियां शाहीन भट्ट आलिया भट्ट हैं. मिसेज राजदान हिंदी सिनेमा में कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने फिल्म ‘राजी’ (Raazi) में भी अहम किरदार निभाया था.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]