तहसील मुख्यालय का बोर्ड झुका ,घट सकती है बड़ी घटना
तहसील मुख्यालय का बोर्ड झुका ,घट सकती है बड़ी घटना

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
दुद्धी| स्थानीय तहसील मुख्यालय के मेन गेट पर स्थित लोहे का भारी भरकम बोर्ड ट्रांसफार्मर की ओर झुक गया है जिससे इस बोर्ड में करंट प्रवाह होने की संभावना जताई जा रही है वहीं लोगों का कहना है कि अगर इसे ठीक नही कराया गया तो कभी भी बड़ी घटना घटित हो सकती है | लोगों ने तहसील प्रशासन व विद्युत विभाग के अधिकारियों का इस पर ध्यान आकृष्ट कराया है|
