छपरा मदरसा के पास बम बनाते समय विस्फोट में दो व्यक्ति जख्मी,जिसमें मौलवी की इलाज के दौरान मौत

बिहार में छपरा के गरखा के मोतीराजपुर में मदरसा के पास बम बनाते समय विस्फोट में दो व्यक्ति जख्मी हो गए थे. इन घायलों में मस्जिद का मौलवी इमामुद्दीन भी शामिल थे, लेकिन इनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है.आशंका है कि बम बनाते समय यह विस्फोट हुआ जिसमें इमामुद्दीन और नूर आलम नाम का एक छात्र घायल हो गया था. इलाज करवा रहे नूर आलम ने बताया है कि उसे खेलने के दौरान एक बॉल जैसी चीज मिली जो बम थी. वह दिखाने के लिए मौलवी के पास ले गया जहां अचानक विस्फोट हो गया, जबकि पुलिस ने कहा कि बम बनाने के दौरान विस्फोट की बात सामने आई है. पुलिस दोनों एंगल पर जांच कर रही है. इस बीच इमामुद्दीन का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]