पंजाब वर्सेज बेंगलुरु आज का आईपीएल मैच कहां होगा

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में प्लेऑफ की रेस रोमांचक होती जा रही है और हर मुकाबला नया समीकरण लेकर आ रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार (9 मई 2024) को मैच का आयोजन धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (HPCA Stadium) में किया जाने वाला है।
मैच में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bengaluru) से होने वाली है। मैच में पंजाब किंग्स की कमान सैम करन (Sam Curran) के पास रहेगी वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कमान फाफ डु प्लेसिस (Faf du plessis) संभाल रहे हैं।
पंजाब किंग्स की टीम ने पूरे आईपीएल में शानदार तरीके से परफॉर्म किया है लेकिन नतीजे उनके पक्ष में उस हिसाब से नहीं गए हैं। टीम ने अब तक कुल 11 मैच खेले हैं और इसमें से केवल 4 मैचों में जीत दर्ज कर पाए हैं। टीम को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे सारे मैच जीतने होंगे साथ ही दूसरी टीमों के नतीजे पर भी निर्भर रहना होगा। वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का भी कुछ ऐसा ही हाल रहा है। टीम ने भी 11 में से 4 मैच ही जीते हैं। टीम की शुरुआत खराब रही थी हालांकि वे जीत की हैट्रिक दर्ज करके आ रहे हैं। ऐसे में वे इसी विजयी रथ को जारी रखना चाहेंगे।
पंजाब-बेंगलौर का मैच कहां होगा? (PBKS vs RCB Venue)
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच का आयोजन धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में किया जाने वाला है। यहां पर इस साल अभी तक केवल एक मैच हुआ है जिसमें पंजाब किंग्स को हार मिली थी।
दोनों टीमों के स्क्वॉड
पंजाब किंग्स: सैम कुरेन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व ताइडे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, कागिसो रबादा, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, विद्वथ कावेरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी और रिली रोसेयु।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशाक, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉप्ली, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरन ग्रीन, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्युसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।
