अग्निशमन सेवा दिवस आयोजन अग्निशमन केंद्र पर किया गया
अग्निशमन सेवा दिवस

रितेश शर्मा तहसील संवाददाता
एनटीपीसी विंध्यानगर में केऔसुब अग्निशमन शाखा में रविवार 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा दिवस का आयोजन अग्निशमन केंद्र पर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक श्री ई सत्यफणी कुमार, एनटीपीसी विंध्यानगर रहे। निरीक्षक/ अग्नि श्री गगन सैनी ने मुख्य अतिथि विशेष अतिथि एवं अन्य पधारे गणमान्य व्यक्तियों का हार्दिक अभिनंदन स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मुंबई डॉकयार्ड में भीषण अग्नि दुर्घटना के दौरान एवं प्रत्येक वर्ष के दौरान अग्नि दुर्घटनाओं में शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सहायक कमांडेंट अग्नि श्री सदाराम यादव ने अपने संबोधन में बताया कि केऔसुब इकाई वीएसटीपीएस विंध्यनगर, अग्निशमन शाखा अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन कर रहा है। जिसका शुभारंभ आज हो रहा है। उन्होंने अपने उदबोधन ने कहा कि अग्निशमन सप्ताह का उद्देश्य संयंत्र के कर्मचारी आम नागरिकों स्कूली बच्चों व अन्य को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने पूर्व में विभिन्न प्रकार की अग्नि दुर्घटनाओं का वर्णन करते हुए कहा कि अग्निशमन कर्मचारियों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम अग्नि सुरक्षा संबंधित सावधानियों एवं दिशा निर्देशों का अपने व्यवहारिक जीवन में आत्मसात करें एवं ऐसे उपाय करें कि या तो ऐसी अग्नि दुर्घटना न हो या इनकी संख्या में कमी आये। उप कमांडेंट श्री शिव कुमार कुमावत द्वारा सभी को अग्नि जोखिम को कम करने के विषय में शपथ दिलवाई गई। अग्निशमन सप्ताह के दौरान अग्नि दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों एनटीपीसी हॉस्पिटल प्रशासनिक भवन कर्मचारी एवं कामगारों सीआईएसएफ बल सदस्यों, सुहासिनी संघ एवं सीआईएसएफ के संरक्षिका सदस्यों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के साथ-साथ फायर फाइटिंग प्रशिक्षण का आयोजन भी रखा गया है। जिसके दौरान उनका संयंत्र सुरक्षा एवं गृह सुरक्षा के बारे में तथा उनमें आग लगने के कारण में उनको अपने स्तर पर बुझाने के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक श्री ई सत्यफणी कुमार, वीएसटीपीपी विंध्यानगर ने अपने संबोधन में सीआईएसएफ अग्निशमन शाखा के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा अग्निशाखा के प्रति विश्वास जताया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें गर्व है कि अग्निशमन अपनी पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ संयंत्र को अग्नि सुरक्षा दे रहा है। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक अग्नि गगन सैनी ने किया। कार्यक्रम में संयंत्र के सीजीएम समीर शर्मा, बी सी चतुर्वेदी, सेफ्टी विभाग के ऐजीएम आशीष अग्रवाल तथा सीआईएसएफ निरीक्षक ऐ के राय, एस मल तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
