घोरावल पुलिस ने शांति भंग की धारा में चार लोगों का किया चालान

घोरावल पुलिस ने शांति भंग की धारा में चार लोगों का किया चालान

संवाददाता मिलिन्द कुमार

घोरावल सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के लहास गांव में जमीन बंटवारे व पारीवारिक मामले को लेकर गुरुवार को दो पक्ष आपस में विवाद कर लिए। पुलिस ने शांति भंग की धारा में चार लोगों का चालान कर दिया। उभ्भा चौकी इंचार्ज नवनीत चौरसिया के मुताबिक वे क्षेत्र में निकले थे। इसी बीच लहास गांव पहुंचे तो संजीव कुमार मौर्य व सुनीता देवी तथा दूसरे पक्ष से प्रेरित कुमार मौर्य व विमला देवी जमीन बंटवारे और पारीवारिक विवाद के कारण कहासुनी कर रहे थे। दोनों पक्ष फौजदारी पर उतारू थे। समझाने पर मान नहीं रहे थे। अशांति का माहौल उत्पन्न होने पर दोनों पक्षों से संजीव मौर्य, सुनीता देवी, प्रेरित मौर्य तथा विमला देवी का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]