कोन तेलगुड.वा मार्ग पर अनियंत्रित होकर बस पलटी, कई यात्री घायल।

कोन तेलगुड.वा मार्ग पर अनियंत्रित होकर बस पलटी, कई यात्री घायल।

कोन -तेलगुड.वा मार्ग सलैयाडीह के नजदीक हर्रा में रोगही मोड़ पर हुई घटना।

राजेश तिवारी ( संवाददाता)

कचनर वा (कोन/सोनभद्र) कोन थाना क्षेत्र के कोन तेलगुड.वा मार्ग पर रोगही मोड़ हर्रा में बागेसोती से ओबरा जा रही सवारी बस अनियंत्रित होकर पलट गयी जिसमें बैठे दर्जन भर यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलते ही कोन पुलिस मौके पर पहुँच सभी घायलों को एंबुलेंस से उपचार हेतु कोन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के पश्चात छ:लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेसोती से कोन होते हुए ओबरा तहसील प्रतिदिन उक्त बस जाती है जिसमें प्राय:लोग अपनी फरियाद लेकर तहसील जाया करते हैं कि आज सुबह लगभग 9.30 बजे अनियंत्रित होकर बस पलट गयी जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया था हालांकि कुछ देर माहौल शांत हो गया। बस में मुख्य रूप से शंभुनाथ, विजय, सीता देवी, बलिराम, सुदर्शन, शिवम, अमित, आनंद, आकृति, आगोश, अंजू जाय*, पानपति शर्मा घायल हो गये जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छ:लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों की मानें तो सड़क गढ्ढा गढ्ढा युक्त होने के कारण बस अनियन्त्रित होकर पलटने की बात कही जा रही है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]