सोनभद्र: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन जयकारों से गूंजा मां का दरबार, मां वैष्णो शक्ति पीठ धाम में लगा श्रद्धालुओं का रेला.

सोनभद्र: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन जयकारों से गूंजा मां का दरबार, मां वैष्णो शक्ति पीठ धाम में लगा श्रद्धालुओं का रेला.

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो

डाला (सोनभद्र) –मगंलवार से चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष का प्रारंभ हुआ है। पहले दिन प्रति वर्ष की भांति प्रातः काल से ही वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग पर डाला में स्थित मां वैष्णो शक्तिपीठ धाम माता वैष्णो मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ इस कदर उमड़ी कि पूरी परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा।
मंदिरों में पूजा अर्चना और आरती हो रहा है प्रातः काल से ही पूजा के लिए भक्त आने लगे हैं। मंदिर का द्वार खुलने के बाद सुबह की आरती प्रारंभ हुई आरती में शामिल होने काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे ।माता रानी के जयकारों से मंदिर गूंज उठा. मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भक्तों का आना जारी है,
माता के दर्शन के लिए वैष्णो मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतार लग गई है । मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार व झारखंड राज्यों की सीमा से लगा उत्तर प्रदेश का जनपद सोनभद्र के डाला में वाराणसी शक्तिनगर मुख्य राज्य मार्ग पर वैष्णो मंदिर स्थित है जिससे भारी संख्या में इन पड़ोसी राज्य के भी श्रद्धालु माता के दरबार में मत्था टेकने पहुंचने रहें है ।श्रद्धालु अपने निजी वाहनों आदि वाहनों से दर्शन करने के पहुंच रहे है जहां इस बार मंदिर के सामने वाला वाराणसी शक्तिनगर स्टेट हाईवे स्टेट हाईवे की लेन चालू होने से दोनो दिशाओं की तरफ से आने जानें वाले वाहनों का आवाजाही काफी बढ़ जाने से दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के की पार्किंग आदि की असुविधा को देखते हुए मंदिर कमेटी द्वारा पार्किंग की सुविधा कराई गई है। भीड़ भाड़ में संदिग्ध व्यक्तियों व संदिग्ध वाहनों पर नजर बनाने रखने व सुरक्षा व्यस्था में स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी टीम के साथ लगी हुई है ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]