प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले नवरात्र के शुभ मौके पर सभी को शुभकानाएं दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले नवरात्र के शुभ मौके पर सभी को शुभकानाएं दी। इसके साथ रैली में आई हुईं महिलाओं को शक्ति स्वरूपा बताया और कहा कि ये सभी उन्हें आशीर्वाद देने पहुंची हुई हैं।साथ ही पीलीभीत में सिख गुरू को नमन किया और ये भी बताया कि कुछ दिन में बैसाखी आने वाली है, इसके लिए आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं।

उन्होंने चुनावी रैली में कहा, “आज पीलीभीत के साथ बरेली की जनता-जनार्दन को भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने सभी का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा, फिर एक बार मोदी सरकार”। गुरू गोविंद जी के द्वारा कही गई बात को पीएम ने दोहराते हुए कहा, “सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियन ते बाज लड़ाऊं, तबे गुरू गोविंद सिंह ने नाम कहाऊं”, मोदी जी ने सभी को संबोधित कर कहा और कहा कि भारत वीर परंपरा के प्रतीक है। इस कहावत पर गौर दिलाते हुए कहा कि लक्षय कितना ही कठिन क्यों न हो, भारत अगर ठान लेता है, तो सफलता हासिल कर के रहता है।

इस प्रेरणा से और इसी ऊर्जा से भारत के लोग, विकसित भारत के संकल्प पर काम कर रहे हैं, दुनिया की मुश्किलों के बीच भारत दिखा रहा है कि उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। भारत दुनिया की सबसे तेजी से आर्थिक ताकत बना, तो आपको गर्व हुआ होगा। देश के चंद्रयान ने चांद पर तिंरगा फहराया तो सभी को गौरविन्नत किया और जी-20 सम्मेलन की प्रशंसा हुआ। कांग्रेस सरकारें दुनिया से मदद मांगती थी, कोरोना के संकट में भारत में दवाइयां भेजी, ये सुनकर आपको गर्व हुआ होगा। युद्ध संकट के आने पर भारतीय को सुरक्षित वापस लाएं, अफगानिस्तान से गुरू ग्रंथ साहब के पवित्र स्वरूपा को पूरी श्रद्धा से भारत लाएं हैं। साथियों जब देश मजबूत होता है, दुनिया उसकी सुनती है। दुनिया में भारत का डंका बज रहा है और चारों ओर लोग भारत के बारे में बात कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने सभी से पूछा कि भारत की बात दुनिया में हो रही है और इसके पीछे कौन, तो सबने कहा कि मोदी जी ने किया। लेकिन पीएम ने कहा कि आप गलत बोल रहे हैं, ये आपके एक वोट ने किया। आपके वोट की ताकत है, आपके एक वोट से मजबूत सरकार बनी, निर्णायक सरकार बनी, काम करने वाली सरकार बनी, सशक्त सरकार बनी, भाजपा सरकार ने दुनिया को दिखा दिया भारत किसी से कम नहीं है। साथियों जब नियत सही होती है, हौसले बुलंद होते हैं, तो नतीजे सही मिलते हैं।

कहीं फोर लेन, वंदे भारत, अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेने चल रही है, पीलीभीत से टनकपुर तक ब्रॉडगेज बनने से एक्सप्रेस ट्रेनें चलने लगी हैं। धनारा घाट पर 250 करोड़ की लागत से पुल बनेगा, इससे शारदा किनारे के रह रहे 1000 लोगों को सुविधा होगी। किसानों, नौजवानों यानी दोनों के लिए नए अवसर लेकर आती हैं। पुरानी सरकारों के दौरान यहां बंद हो गई थी, उन्हें भी इससे नई ऊर्जा मिलेगी, पीलीभीत में एक तरफ बासुरी की सुरीली आवाज है, दूसरी तरफ टाइगर की धहाड़ भी है, पीलीभीत टाइगर रिजर्व की ख्याति को भी देश और दुनिया के कोने-कोने ले जाने का काम कर रही है। यहां का नया इकोसिस्टम बन रहा है। पीलीभीत और पूरा क्षेत्र खेती और किसानी के लिए जाना जाता है। दस वर्ष पहले तक महंगे यूरिया की कालीबाजारी होती थी, आज यूरिया भी पर्याप्त मिलता और लगातार मिलता है। दुनिया में यूरिया की बोरी 3000 रुपए और हमारी सरकार 300 रुपए से कीमत पर देती है।

यूपी के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधी के तहत 70000 करोड़ रुपए मिले। किसानों के बैंक खाते ये कीमत पहुंची है और ये सरकार ने किया। इसमें से करीब 850 करोड़ रुपए पीलीभीत किसानों के बैंक खातों में पहुंचे। कांग्रेस और सपा के शासन में किसानों को अपने पैसे के लिए तरसाया जाता था, भाजपा सरकार ने गन्ना किसानों के कम करने के लिए ताकत से काम किया, योगी जी ने अनेक कदम उठाए, कई चीनी मिले खुली और ये काम लगातार किया जा रहा है। सपा, बसपा और कांग्रेस के 14 साल में जितने रुपए गन्ना किसानों को मिले थे, उससे ज्यादा योगी सरकार की 7 सालों में गन्ना किसानों को दिए।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]