नहीं रहे दिग्गज सिनेमैटोग्राफर गंगू रामसे

वालीवुड के दिग्गज सिनेमैटोग्राफर गंगू रामसे का रविवार को निधन हो गया। गंगू लंबे वक्त से बीमार थे और बीते एक माह से स्वास्थ्य समस्याएं काफी बढ़ गई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह 8 बजे इंडस्ट्री के दिग्गज सिनेमैटोग्राफर ने 83 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया।50 से अधिक फिल्मों में की सिनेमैटोग्राफी
गंगू रामसे चर्चित रामसे ब्रदर्स में से एक प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर और फिल्म निर्माता एफ.यू. रामसे के दूसरे बड़े बेटे थे। पिता की ही तरह गंगू रामसे भी एक बेहतरीन सिनेमैटोग्राफर थे, जिन्होंने सिने जगत पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने रामसे ब्रदर्स के बैनर तले 50 से अधिक फिल्मों में सिनेमैटोग्राफी की। इनमें ‘वीराना’, ‘पुराना मंदिर’ और ‘बंद दरवाजा’, ‘दो गज जमीन के नीचे’, ‘सामरी’, ‘तहखाना’, ‘पुरानी हवेली’ और ‘ऋषि कपूर’ के साथ ‘खोज’ जैसी क्लासिक फिल्में शामिल हैं।
