विंढ़मगंज में बच्चों ने निकाला मतदाता जागरूकता रैली और स्कूल चलो अभियान

विंढ़मगंज में बच्चों ने निकाला मतदाता जागरूकता रैली और स्कूल चलो अभियान

संवाददाता अजय गुप्ता

विंढमगंज सोनभद्र विकासखंड दुध्दी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटबेढवा में स्थित कंपोजिट विद्यालय विंढमगंज में आज खंड शिक्षा अधिकारी दुध्दी महेंद्र मौर्य के निर्देशन में मतदाता जागरूकता रैली और स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत प्रधानाध्यापक राजकमल यादव के नेतृत्व में बच्चों ने विद्यालय परिसर से होते हुए बाजार,रामलीला ग्राउंड, शिव मंदिर, आदर्श नगर के क्षेत्र में नारा लगाते हुए रैली निकाला।

बच्चों ने के द्वारा जागरूकता के क्रम में नारे लगाए जा रहे थे “सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो” “जन-जन का यह नारा है, मतदान अधिकार हमारा है” “लोकतंत्र की सुनो पुकार, मत खोना मत का अपना अधिकार, के द्वारा मतदाताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में वोट देने के लिए प्रेरित किया।

इसके साथ ही स्कूल में नवीन नामांकन करने तथा नियमित स्कूल भेजने के लिए बच्चों ने नारा लगाते हुए “हम बच्चों का नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा है” हम भी स्कूल जाएंगे, मम्मी पापा का मान बढ़ाएंगे” आदि नारों से अभिभावकों को प्रेरित किया गया इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों के अलावा शिक्षक अंजू रानी, श्वेता जायसवाल, शालिनी कुमारी, पद्मावती देवी, संगीता एवं चंचला गुप्ता आदि ने सहयोग किया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]