पाक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना शाहगंज पुलिस ने पाक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) सोनभद्र व क्षेत्राधिकारी घोरावल के निकट पर्यवेक्षण में महिला सम्बन्धी अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक-03.04.2024 को थाना शाहगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-22/2024 धारा- 363, 366, 323, 504, 506 354 ख भादवि व 7/8 पॉक्सो एक्ट व 3(2)5 क, 3(1) द,ध एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त बदरे आलम उर्फ बादाम पुत्र नवी सरवर उर्फ बबरली निवासी मसोई, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र को अमउड़ पोखरा नाला के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1.बदरे आलम उर्फ बादाम पुत्र नवी सरवर उर्फ बबरली निवासी मसोई, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 19 वर्ष ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः–
1.उ0नि0 अश्वनी कुमार राय, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र ।
2.हे0का0 सुभाष चन्द्र यादव, शाहगंज जनपद सोनभद्र ।
