अनपरा पुलिस ने 01 अदद अवैध बन्दूक 12 बोर के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना अनपरा पुलिस ने 01 अदद अवैध बन्दूक 12 बोर के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के कुशल निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये जाने एवं अवैध शस्त्र की तस्करी व बिक्री के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत व अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्लायल) व क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्वेक्षण व नेतृत्व में थाना अनपरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुलडोमरी से अभियुक्त देव कुमार पटेल पुत्र बल्ले पटेल निवासी कुलडोमरी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र के कब्जे से एक अदद अवैध बन्दूक 12 बरामद कर गिरफ्तार किया गया । बरामदगी एवं गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-73/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।

गिरफ्तारी का विवरण-
01. देव कुमार पटेल पुत्र बल्ले पटेल निवासी कुलडोमरी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 रमाकान्त पाल, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
2. हे0का0 विपिन जायसवाल, का0 राजहंस कुमार, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]