मा उच्च न्यायालय के आदेश पर शौचालय घोटाले की जाँच शुरू

मा उच्च न्यायालय के आदेश पर शौचालय घोटाले की जाँच शुरू।

शौचालय घोटाले की उच्च स्तरीय जाँच की मांग- ग्रामीण

राजेश तिवारी (सं वाददाता)

कचनर वा (कोन/सोनभद्र) – नवसृजित विकाश खण्ड कोन के पांच ग्राम पंचायतों में शौचालय घोटाले की जाँच याचिकाकर्ता दीपु यादव के याचिका संख्या 2304/23 के क्रम में मा* उच्च न्यायालय द्वारा जाँच का आदेश दिया गया जिसके जाँच के क्रम में प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत राज अधिकारी के अधीनस्थ अधिकारियों व

सहायक खण्ड विकाश अधिकारी (पंचायत) कोन के द्वारा आज ग्राम पंचायत बागे सोती में शौचालय घोटाले से संबंधित जाँच किया गया जिसके जाँच के क्रम में सिर्फ कागजी खानापूर्ति करते हुए शौचालय घोटाले पर पर्दा डालने की पुरजोर कोशिश की गयी है जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश ब्याप्त है। इस संबंध में सहायक खण्ड विकाश अधिकारी (पंचायत) कोन से सम्पर्क करने की कोशिश की गयी किन्तु सम्पर्क नहीं हो सका। ग्रामीणों ने मा*जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शौचालय घोटाले की उच्च स्तरीय जाँच की मांग की है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]