पीएम मोदी आज उत्तराखंड और राजस्थान में चुनाव प्रचार का करेंगे आग़ाज

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दल चुनावी मैदान में जोर आजमाइश कर रहे हैं। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख करीब आ रही है वैसे-वैसे बेहतर रिजल्ट की उम्मीद में सियासी दल अपनी रणनीतियों को और धार देने की कोशिश कर रहे हैं।बता दें कि देश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव कराया जाएगा। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं सातवें चरण का मतदान 1 जून को कराया जाएगा। वहीं 4 जून को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
