परम्परागत स्थलों पर ही करे होलिका दहन

परम्परागत स्थलों पर ही करे होलिका दहन ।

संवाददाता -सद् दाम कुरैशी
चोपन/ सोनभद्र – स्थानीय थाना परिसर मे शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह की अध्यक्षता मे होली, रमजान व ईद के त्योहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक की गयी। बैठक मे क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान व गणमान्य लोगों व धर्मगुरुओ से होली व रमजान व जुम्मा की नमाज को सकुशल व शांतिपूर्ण भाईचारे से सम्पन्न कराने की अपील करते हुये समस्याओ की विंदूवार जायजा लिया व उपस्थित सभी ग्राम प्रधान व गणमान्य लोगों से अपील करते हुये कहा कि थाना क्षेत्र मे सैकड़ों स्थानों पर होलिका दहन किया जाता है सभी लोग परम्परागत स्थलों पर ही होलिका दहन करे इसके अलाव वहीं पाक रमजान माह पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें व आचार संहिता की जानकारी देते हुये प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों को पोस्ट या फार्वर्ड करने से बचे अन्यथा कार्यवाही हो सकती हैं। किसी तरह की समस्या समाधान के लिए पुलिस हमेशा सहयोग मे तत्पर है। बैठक मे एस आई उमाशंकर यादव, श्यामदेव यादव, मोहम्मद स्वाले, ग्राम प्रधान गंगटी विजय शंकर मौर्य, पूर्व प्रधान रामनारायण पांडेय, अमरनाथ सूर्य, बबलू ओमप्रकाश नारायण सिंह, इत्यादि लोगों उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]