सप्तदिवसीय होने वाले श्री राम कथा कार्यक्रम के कमल किशोर सिंह बनाए गए अध्यक्ष।

सप्तदिवसीय होने वाले श्री राम कथा कार्यक्रम के कमल किशोर सिंह बनाए गए अध्यक्ष।

शिवरात्रि के महापर्व के दिन होगा श्री राम कथा का संगीतमय शुभारम्भ।

संवाददाता -सद् दाम कुरैशी
चोपन/सोनभद्र – सोमवार की सायं प्रीतनगर स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर पर आगामी शिवरात्रि के दिन भव्य संगीतमय श्री रामकथा के आयोजन को लेकर बैठक किया गया जिसमें सर्वसम्मति से समाजसेवी कमल किशोर सिंह को आयोजन का अध्यक्ष बनाया गया उसके उपरांत कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए 9 मार्च से शाम 5:00 बजे संगीतमय राम कथा का आयोजन कराया जायेगा।उक्त कार्यक्रम के संयोजक समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोड़़ ने बताया कि विगत कई वर्षों से अथक प्रयास के बाद अयोध्या में श्रीराम लला विराजमान हुए हैं उसी के उपलक्ष्य में चोपन स्थित रामेश्वर मंदिर पर सप्तदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है लोगों से अपील है की अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर राम कथा का श्रवण कर पुण्य के भागी बने।कथा का आयोजन अंतरराष्ट्रीय कथावाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज के मुखारविंद से सुनने को मिलेगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, मीडिया प्रभारी मनोज चौबे, सुशील सिंह, बबलू सोनी, धर्मेंद्र जायसवाल, हंसराज शुक्ला, पिंटू मिश्रा, प्रदीप अग्रवाल, मोम बहादुर, दिलीप गुप्ता, रघुराई, विकास सिंह छोटकु इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]