चीनी बिल्डिंग में लगी आग के कारण 15 लोगों की मौत

चीनी बिल्डिंग में लगी आग के कारण 15 लोगों की मौत होने की सूचना है। हादसे में 44 लोग घायल भी हुए हैं। शुक्रवार सुबह लगी आग में घायल हुए 44 लोगों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।पूर्वी चीन के जियांग्सू प्रांत में नानजिंग में हुए इस हादसे के बारे में नगरपालिका के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बता दें कि एक महीने के भीतर यह दूसरा बड़ा हादसा है। ऐसे ही एक अन्य हादसे में 39 लोगों की मौत हुई थी। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आग इमारत की पहली मंजिल पर लगी, जहां इलेक्ट्रिक साइकिलें रखी थीं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]