भारतीय जनता युवा मोर्चा का हुआ बैठक

भारतीय जनता युवा मोर्चा का हुआ बैठक

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

दुद्धी,सोनभद्र : शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा दुद्धी मंडल का बैठक दुद्धी के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुआ । बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजयुमो के अजय चंद्रवंशी ने बताया की इस बैठक में वर्ष 2024 में भाजयुमो के नए कार्यकारणी का गठन होना है जिसमे सभी भाजयुमो के सदस्यों का यह प्रथम बैठक बुलाया गया है इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भी चर्चा हुआ । अजय चंद्रवंशी ने कहा कि 26 फरवरी से 5 मार्च तक गांव गांव जाकर जन चौपाल लगाना है विशिष्ठ अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी ने सभी युवा मोर्चा के सदस्यों को आगे के रूप रेखा बताया और मूलमंत्र दिया। मुख्य अतिथि गुलशन पटेल ने कहा कि भाजपा के माध्यम से मां भारती का सेवा करने का अवसर प्रदान हुआ है । और भाजपा के साथ जुड़कर समाज सेवा भी करने का अवसर प्रदान हो रहा है । बताया की भाजपा परिवारवाद नही करता है भाजपा सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर काम करता है । कहा की जो नए मतदाता है उन्हे जागरूक करने का कार्य हम सब को करना है । अपना पहला मतदान भारत माता के नाम, श्री राम के नाम देश के विकास के नाम करना हैं। युवाओं को जागरूक करने की जरूरत हैं भाजपा के द्वारा किए विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचना है उन्हे बताना है ।इस बैठक में विशिष्ठ अतिथि मंडल महामंत्री मनीष जायसवाल, रोहित चंद्रवंशी, महामंत्री विकास मधेशिया, राजन अग्रहरि, अनुरोध भोजवाल,भोलू जायसवाल, पियूष कसेरा, आलोक सोनी, अवधेश गुप्ता, रितेश मौर्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन विकास अग्रहरि ने किया

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]