सोवटर-पथिराना की घातक गेंदबाजी के सामने वॉरियर्स का सरेंडर……

नाथन सोवटर और मथीशा पथिराना की शानदार गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन से डेजर्ट वाइपर्स ने आईएलटी-20 के वर्षा से बाधित अंतिम ग्रुप मैच में शारजाह वॉरियर्स को छह विकेट से हराया।इसके साथ ही वाइपर्स का सफर तालिका में पांचवें स्थान पर रहकर समाप्त हुआ। वर्षा के कारण टास में विलंब हुआ और मैच को 18-18 ओवर कराने का निर्णय लिया गया।जी फाइव और एंड पिक्चर्स पर प्रसारित मैच में वाइपर्स ने टास जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया और नाथन तथा मथीशा ने तीन-तीन विकेट झटके, जिससे शारजाह वॉरियर्स 18 ओवर में नौ विकेट पर 121 रन ही बना सका। जवाब में वाइपर्स ने 12.5 ओवर में चार विकेट पर 123 रन बनाकर जीत दर्ज की।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]