पीटीआई का नवाज शरीफ और बिलावल भुट्टो की पार्टी से गठबंधन से इनकार……

पाकिस्तान में चुनाव नतीजे के बाद अब सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ की कोशिश शुरू हो गई है। हालांकि इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने साफ इनकार कर दिया है कि वे सत्ता के लिए नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन या बिलावल भुट्टो की पार्टी पीपीपी से कोई गठबंधन नहीं करने वाले हैं।बैरिस्टर गौहर खान ने कहा कि ‘वे अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दोनों पार्टियों से गठबंधन करने का कोई इरादा नहीं है।’ गौहर खान ने कहा ‘हम दोनों के साथ सहज नहीं हैं। इनके साथ सरकार बनाने से अच्छा होगा कि हम विपक्ष में बैठें।’ उन्होंने कहा कि अगर वे सरकार बनाने में सफल नहीं हुए तो वे मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।
