थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 04 तमंचा, 02 जिंदा कारतूस बरामद।
दिनांक-05.08.2026
थाना मुंगराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर।
थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 04 तमंचा, 02 जिंदा कारतूस बरामद।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों एवं वाँछित/ वारण्टियों तथा शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर महोदय के पर्यवेक्षण एवं दिशा – निर्देशन में थानाध्यक्ष अश्वनी दूबे थाना मुगराबादशाहपुर मय हमराह के सुरागरसी पतारसी के दौरान मुखबीर खास की सूचना पर 02 अभियुक्तगण 1. हर्षित पाण्डेय पुत्र बृज कुमार पाण्डेय निवासी बाभनपुर थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर 2.सिद्धार्थ सिंह पुत्र संजीव सिंह निवासी बिझवनिया का पूरा थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर को 04 तमंचा ,02 जिंदा कारतूस 315 बोर, 02 एनड्राएड मोबाइल, जामातलाशी का कुल 600 रु0 नगद के साथ दिनांक 05.08.2026 को तरहटी मोड़ वहद ग्राम कमालपुर के पास से हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं मे अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 239/26 धारा 3/9/25/25(1A) आर्म्स एक्ट थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवऱण-
1.हर्षित पाण्डेय पुत्र बृज कुमार पाण्डेय निवासी बाभनपुर थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर
2.सिद्धार्थ सिंह पुत्र संजीव सिंह निवासी बिझवनिया का पूरा थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर उम्र करीब 25 वर्ष
अपराधिक इतिहास –
1.मु0अ0सं0 239/26 धारा 3/9/25/25(1A) आर्म्स एक्ट थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
बरामदगी–
1. 04 तमंचा, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर,02 एनड्राएड मोबाइल
2.जामातलाशी का कुल 600 रु0 नगद
गिरफ्तारी/बरमादगी करने वाली टीम-
1.थानाध्यक्ष श्री अश्वनी दूबे थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर।
2. प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार थाना पवारा जौनपुर।
3.व0उ0नि0 विद्यासागर थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर।
4.हे0का0 रामचन्द्र सिंह, हे0का0 राकेश यादव, हे0का0 अवधेश राणा, का0 जाकिर हुसैन,का0 पंकज मिश्रा थाना, का0 संदीप यादव थाना मुंगराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर।
5.का0 सुनील कुमार, का0 जितेन्द्र पाल, का0 अवनिश गुप्ता थाना पवारा जौनपुर।
