संदिग्ध परिस्थिति में बीएमएस कार्यालय एनसीएल खड़िया शक्तिनगर शौचालय में ‌मृत अवस्था में एक व्यक्ति पाया गया।

संदिग्ध परिस्थिति में बीएमएस कार्यालय एनसीएल खड़िया शक्तिनगर शौचालय में ‌मृत अवस्था में एक व्यक्ति पाया गया।

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक

जिसकी पहचान उमेश सिंह बीएमएस नेता सिंगरौली और बिना के कोऑर्डिनेटर के रूप में प्राप्त हुई यह सन् 1980 के पुराने कार्यकर्ता थे। जयंत परियोजना में कार्यरत थे 31 जुलाई सन् 2024 को रिटायरमेंट हो चुके हैं। मृतक उमेश सिंह की उम्र 62 वर्ष थी। यह जयंत परियोजना के आवासीय परिसर में निवास करते थे उनकी पत्नी प्राइवेट विद्यालय में अध्यापक हैं बताया जाता है इनके दो बच्चे हैं एक बेटा एक बेटी ।

एनसीएल खड़िया परियोजना शक्तिनगर बीएमएस कार्यालय में दिनांक 17 जुलाई को शाम काल 7:00 के करीब एक बैठक सुनिश्चित की गई थी जिस बैठक में मृतक उमेश सिंह कोऑर्डिनेटर उपस्थित थे और आज दिनांक 18 जुलाई समय 2:00 बजे के करीब उनके पत्नी का फोन आता है कि अभी तक उनका कोई पता नहीं है कार्यालय के सदस्य गण उनकी जानकारी लेते हुए अनुमान लगाते हैं कि कल शाम को मीटिंग के दौरान यह शौचालय में सौच के लिए गए थे

और आज जब 2:00 बजे जानकारी मिलने के बाद कार्यालय के सदस्य गण एवं पदाधिकारी शौचालय में देखते हैं तो इनको मृत अवस्था में पाए जो सौच के दौरान शौचालय में गिरे पड़े थे एवं मोबाइल डायरी शौचालय के फलस पर रख पाया गया । तत्काल यह 112 को सूचित करते हुए नजदीकी थाना शक्तिनगर को सूचना दिए सूचना प्राप्त होते ही शक्तिनगर थाना प्रभारी शव को अपने कब्जे में लेते हुए नजदीकी एनटीपीसी संजीवनी चिकित्सालय में मृत बॉडी को रखवाया गया आगे की प्रक्रिया की जांच में जुटी पुलिस

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]